फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कृष्णानगर पुलिस ने बैग चुराने वाले चोरों के फुटेज किए जारी

विज्ञापन
मथुरा। गणपति पैलेस में चोरी करने वाले शातिर चोर के स्कैच जारी। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। कृष्णानगर में गणपति पैलेस होटल में चल रहे बर्थडे समारोह में उस वक्त अफरातफरी मच गई थी, जब यहां से एक लाख रुपये से भरा नोटों का बैग युवक चोरी कर ले गया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को कृष्णानगर पुलिस ने दो चोरों केे फुटेज जारी किए हैं। साथ ही चोरों की पहचान करने वालों को सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किए हैं।
थाना हाईवे के गांव महोली निवासी उमेश सारस्वत की नातिनी का शनिवार को जन्मदिन था। वह परिजनों के साथ कृष्णानगर के कंकाली के सामने होटल गणपति पैलेस में बर्थडे समारोह मना रहे थे। समारोह में करीब 50 लोग ही मौजूद थे। एक संदिग्ध युवक होटल के अंदर घूम रहा था लेकिन किसी ने भी उसे नहीं टोका।
महिला ने एक लाख रुपयों से भरा एक बैग टेबल पर रखा ही था कि चोर ने वहां से उठा लिया। तुरंत ही बैग को तलाश किया गया। जब बैग नहीं मिला तो होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, जिनमें जो संदिग्ध युवक दिखे, एक बैग ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि फुटेज जारी किए गए हैं। पहचान करने वाले ९४५४४०१२६५, ९४५४४०३९४१ और ९४४५४४०३९५८ पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें