०भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी दरोगा प्रेमपाल बीच में।
- फोटो : MATHURA
सौंख (मथुरा)। मगोर्रा थाने के एसआई को भरतपुर जिले के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
थाना मगोर्रा में तैनात एसआई प्रेमपाल सिंह को सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत के मामले में कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। दहेज के मामले में एसआई प्रेमपाल भुसावर थाने के गांव तरगवां निवासी राजवीर सिंह पुत्र मुरारी लाल के घर पर मुकदमे में विवेचना को लेकर जांच करने गया था। जांच में परिवादी पक्ष का नाम निकालने और कार्रवाई न करने के नाम पर 30 हजार रुपये दरोगा प्रेमपाल ने मांगे थे। इस दौरान राजस्थान के भरतपुर की एसीबी टीम ने रंगेहाथों 30 हजार लेते हुए दरोगा को पकड़ लिया।