फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा : हॉट एक्सल खराब, कोसी में तीन घंटे खड़ी रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

विज्ञापन
कोसीकलां में हॉट एक्सल जाम होने से खड़ी छत्तीसगढ एक्सप्रेस। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। रेलवे स्टेशन कोसीकलां पर शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक बोगी का हॉट एक्सल जाम हो गया। इससे बोगी के ब्रेक से धुआं निकलने लगा। यह देखकर यात्री घबरा गए। एहतियातन ट्रेन को स्टेशन पर ही खड़ा कर दिया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बोगी को अलग करके ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238) शनिवार सुबह कोसीकलां स्टेशन पर रुकी तो यात्रियों ने ट्रेन के कोच नंबर बी-4 के नीचे से धुआं उठाता देखा। यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई है। जानकारी मिलते रेलकर्मी सक्रिय हुए। कर्मियों ने सुबह करीब 8 बजे कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। आग की अफवाह से यात्री नीचे उतर आए। जांच में पता लगा कि हॉट एक्सल जाम हो गया था।
मथुरा से पहुंची टेक्निशयन की टीम ने हॉट एक्सल को सही करने का प्रयास किया लेकिन सही नहीं हो सका। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन के बी-4 कोच को हटाकर आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

यात्री हुए परेशान
ट्रेन के पहियों से धुआं निकलने के चलते ट्रेन रोक दी गई। इससे करीब तीन घंटे तक यात्री परेशान रहे। ट्रेन में कई ऐसे विद्यार्थी भी सवार थे जिनका आगरा में पेपर था। वह अन्य साधनों से चले गए। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ ट्रेन के चलते किसी भी ट्रेन को रोका नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें