मथुरा के चौमुहां में सनसिटी के सामने दिल्ली-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। कार में सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मथुरा के चौमुहां थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सनसिटी के सामने हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से घुस गई। इस दुर्घटना में कार सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों में से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।