फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दूसरे कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने से जिला स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। सीएमओ ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अब जनपद में कोविड के डेल्टा प्लस वैरिएंट की गहन पड़ताल के लिए अधिकाधिक सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की जाएगी। इन सैंपल को लखनऊ की लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अन्य राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों के आरटीपीसीआर टेस्ट के सैंपल से जीन सिक्वेंसिंग कराई जाएगी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अन्य प्रदेशों से आ रहे लोगों के सैंपल लेकर जीन सिक्वेंसिंग टेस्ट किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के जिलों से भी कोरोना वायरस के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस के सैंपल लिए जाएंगे। प्रदेश शासन से रिपोर्ट के परिणाम स्वरूप डेल्टा प्लस प्रभावी क्षेत्रों की मैपिंग कराई जाने के आदेश भी दिए हैं।
हर दिन चार हजार से अधिक जांच
डेल्टा प्लस को लेकर प्रदेश सरकार से मिली गाइडलाइन के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में सैंपलिंग का दायरा बढ़ा दिया है। शनिवार को चार हजार से अधिक लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इसके साथ ही 117 केंद्रों पर 12134 लोगों को कोरोना की पहली और दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

जनपद में विशेष सतर्कता बरतते हुए समय रहते ही ठोस रणनीति बना ली है। इस बार का वैरिएंट पहले की अपेक्षा कहीं अधिक खतरनाक बताया जा रहा है। इसे लेकर हमारी ओर से पूरी तैयारी हैं। पीकू वार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन

- डॉ. भूदेव, कोविड प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें