फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खुलेंगे सस्ती दवाओं के दो स्टोर

Sat, 22 Apr 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी दवाओं के नमूने भी जांच में हो गए फेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का लाभ अब मथुरा की जनता को भी मिलने लगेगा। जिला औषधि निरीक्षक कार्यालय ने दो स्टोर के लाइसेंस जारी कर दिए हैं। इन केंद्रों पर केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गईं सस्ती दवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


दवा के बाजार में कंपनियों की मोनोपॉली की मार आम लोगों पर पड़ती है। हाल ये है कि कंपनियां दवाओं की कीमत से कई-कई गुना अधिक दाम आम लोगों से वसूल रही हैं। लोगों को कम दाम में दवाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना लागू की है। इसमें मरीजों को जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मथुरा में इस योजना के तहत दो लोगों ने आवेदन किया है। इनका लाइसेंस जारी हो चुका है। ये दुकान टाउनशिप और बीएसए कालेज रोड पर खुलेंगी।

ब्लड प्रेशर और दिल के रोगियों को मिलेगा लाभ
आमतौर ब्लड प्रेशर और दिल के रोगी घर-घर में है। इन केंद्रों पर इन रोगों से संबंधित दवाएं बेहद सस्ती मिलेंगी। इसके अलावा आम बीमारियों की दवाएं भी बाजार के मुकाबले काफी सस्ती होंगी।
विज्ञापन


दवा                                 खुले बाजार में          जन औषधि केंद्र पर
एम्लोडिपाईन (5 मिग्रा)              8.30                      1.92
एटिनोलॉल  (50 मिग्रा)             10.00                     3.58
रेमिप्रिल (5 मिग्रा)                 85.00                     6.93
लोसार्टन (25 मिग्रा)               20.00                     4.56
मीटोप्रोलॉल (50 मिग्रा)            50.00                     4.76
पैरासीटामोल                        11.00                      4.51

(सभी दस गोली का पत्ता, कीमत रुपये में)

हम जन औषधि केंद्र के लाइसेंसों को प्राथमिकता के आधार पर जारी कर रहे हैं। इसकी प्रक्रिया आसान है। जो भी इस केंद्र के लिए लाइसेंस लेना चाहते हैं वो आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

-दीपक कुमार, जिला औषधि निरीक्षक, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें