फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: गैंगस्टर जावेद की 2.03 करोड़ की संपत्ति जब्त, दर्ज हैं 17 मुकदमे, पत्नी है पार्टनर

Fri, 24 Feb 2023 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शहर कोतवाल ने बताया कि शहर के विभिन्न थानों में कारोबारी पर करीब 17 मुकदमे दर्ज दर्ज हैं। जावेद गैंगस्टर एक्ट में फिलहाल अपनी पत्नी के संग जिला कारागार में निरुद्ध है।
विज्ञापन
नशा कारोबारी जावेद का मकान कुर्क करती कोतवाली पुलिस। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में नशे के कारोबार से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर जावेद की बृहस्पतिवार शाम 2.03 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। इनमें एक बेशकीमती प्लॉट, एक प्लॉट पर अधूरा बना मकान और दो मंजिला मकान शामिल है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय जैन व सीओ सिटी अभिषेक तिवारी पुलिस बल के साथ भूतेश्वर तिराहा के पास नवनीत नगर में पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। कारोबारी जावेद पुत्र बुंदू के आवास पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने मुनादी कराते हुए करीब 45 लाख रुपये मकान कुर्क किया। 

इसके अलावा थाना जैंत क्षेत्र में वृंदावन मार्ग पर करीब 98 लाख रुपये का एक हजार वर्गगज का प्लॉट और धौलीप्याऊ पर 60 लाख कीमत के 200 वर्गगज के प्लॉट पर अधूरा बना मकान कुर्क किया गया। शहर कोतवाल ने बताया कि शहर के विभिन्न थानों में कारोबारी पर करीब 17 मुकदमे दर्ज दर्ज हैं। जावेद गैंगस्टर एक्ट में फिलहाल अपनी पत्नी के संग जिला कारागार में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें