फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जाम में फंसी डीएम की गाड़ी, सुरक्षाकर्मी ने धक्का देकर हटाई ढकेल

विज्ञापन
पीली कोठी चौराहे पर जाम में फंसी डीएम की गाड़ी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बरसाना। लठामार होली की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बरसाना पहुंचे डीएम नवनीत चहल की गाड़ी जाम में फंस गई। डीएम के सुरक्षाकर्मी एएसआई देवेंद्र कुमार ने आगे खड़ी गन्ने के जूस की ढकेल को धक्का देकर स्वयं किनारे किया।
विज्ञापन

कस्बा में लगे भीषण जाम को खुलवाने के लिए वहां के थानाध्यक्ष ने किसी भी पुलिसकर्मी को उन स्थानों पर तैनात करना उचित नहीं समझा। जाम के बीच से निकल कर डीएम नवनीत चहल अधीनस्थों के काफिले के साथ बरसाना के रंगीली चौक पहुंचे। उन्होंने वीआईपी गेस्टहाउस की व्यवस्थाएं एवं रंगीली गली में आने वाली हुरियारिनों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप से विस्तार से चर्चा कर वहां सीसीटीवी कैमरे तथा 15 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए। डीएम चहल ने प्रिया कुंड पहुंच कर वहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। डीएम ने मेला क्षेत्र से बाहर भंडारे लगाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें