फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन की उखड़ी सड़कें और गंदगी देख डिप्टी सीएम हुए नाराज

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन टीएफसी में बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी से जानकारी लेते उपमुख्यमंत्री ब?
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। बारिश के बीच वृंदावन पहुंचे डिप्टी सीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान जिले के अधिकारियों की क्लास लगाई।
विज्ञापन

हिदायत दी कि २५ दिन बाद फिर लौटकर जनपद आऊंगा, कार्य व्यवस्था में सुधार कर लें। वृंदावन में टूटी सड़कें और गंदगी को देखकर भी वे नाराज हुए।
शनिवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रात:काल वृंदावन पहुंचे। तदोपरांत टीएफसी में सभी विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। वृंदावन की उखड़ी सड़कें और सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि यहां आने वाले लोग क्या संदेश लेकर जाते होंगे। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर विभागीय अधिकारियों को अपने पास बुलाते हुए योजनाओं के संदर्भ में पूछताछ की।
वनाधिकारी से पूछा पौधे लगने के बाद उनकी क्या स्थिति है ये जानने की कोशिश की। सीएमओ से वैक्सीन की उपलब्धता पर नाराज हुए। जिला कार्यक्रम अधिकारी को किसी एक लाभार्थी का नाम बताने को कहा। इसी तरह प्रभारी बीएसए, श्रमायुक्त, उपायुक्त जिला उद्योग, डीपीआरओ, एसपी सिटी से डिप्टी सीएम की पूछताछ को देख आलाधिकारियों के हलक सूख गए। डिप्टी सीएम ने साफ कहा कि कार्य व्यवस्था में सुधार कर ले, २५ दिन बाद फिर मथुरा आऊंगा। जो दायित्व मिला है उसे इमानदारी से निभाइए। गरीब पात्रों को योजनाओं का लाभ पहुंचाइए, पुण्य मिलेगा। अधिकांश सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक नहीं पहुंच रही है। इसके प्रयास करें।
विज्ञापन

बैठक उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि समीक्षा बैठक में लंबित पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए निर्देश दिए गए है। साथ ही वृद्धावस्था, निराश्रित महिलाओं व दिव्यांग पेंशन के कार्यों तेजी लाने व शेष पात्रों को शिविर लगाकर सत्यापन कराने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश भर में लगने वाले बूस्टर डोज महाअभियान को लेकर भी दिशानिर्देश दिए हैं।
बैठक में विधायक राजेश चौधरी, ठा. मेघश्याम सिंह, मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष मधु शर्मा के अलावा जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह, सीएमओ डॉ. अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें