फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ऐतिहासिक प्रेम महाविद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
प्रेम महाविद्यालय के भूमि पूजन समारोह में अतिथि का सम्मान करते प्रधानाचार्य।
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। प्रेम महाविद्यालय की विरासत को पुनर्जीवित करने और पुनरोद्धार करने के लिए परियोजना की शुरुआत हो गई है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने 112 साल पुराने इस प्रेम महाविद्यालय के पुनरोद्घार के लिए रेलिगेयर ग्रुप ने शुरुआत की है।
विज्ञापन

शनिवार को संस्थान के परिसर में भूमि पूजन के साथ निर्माण गतिविधियों की शुरुआत हुई। राम कथा प्रवक्ता विजय कौशल महाराज, यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद की वाइस-चेयरपर्सन डॉ. मंजरी मिश्रा और डॉ. शैलजाकांत मिश्रा, स्टेट टैक्स डिपार्टमेंट में स्पेशल सेक्रेटरी सर्वज्ञ मिश्रा, डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी (बृज शिक्षा कायाकल्प) एवं एमवीडीए के वीसी नागेंद्र प्रताप ने औपचारिक तौर पर इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया।
रेलिगेयर ग्रुप प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज की पुरानी गरिमा को वापस लाने का प्रयास कर रहा है। क्लास रूम के अलावा ग्रुप लाइब्रेरी, साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, ऑडिटोरियम, स्टाफ रूम, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस इत्यादि जैसी फैसिलिटीज के निर्माण में मदद कर रहा है। ट्रेजरी, राजा जी के कमरे और बेसमेंट को संग्रहालय (म्यूजियम) में तब्दील किया जाएगा। इससे आगंतुकों को दूरदर्शी संस्थापक राजा महेंद्र प्रताप सिंह के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

इस स्थल में संस्थापक की व्यक्तिगत छाप देखने को मिलेगी। आरईएल की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन डॉ. रश्मि सलूजा ने इस महत्वाकांक्षी पहल के बारे में जानकारी दी। कहा कि हम महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह की खोई हुई विरासत को वापस लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें