फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पंखे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। थाना रिफाइनरी की कृष्णा बिहार कॉलोनी में एक युवक का शव पंखे से झूलता मिला। पुलिस गृहक्लेश में आत्महत्या करना मान रही है।
विज्ञापन

रिफाइनरी में प्रशिक्षु के पद पर कार्यरत दीपक (24) पुत्र गोरख सिंह निवासी गांव सेहसी थाना खजली गोरखपुर पिछले कई महीने से कृष्ण बिहार कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। सुबह वह नहीं जागा तो पड़ोसियों ने उसकी जानकारी करने की कोशिश की। जंगले से झांकने पर युवक कमरे में पंखे से झूलता दिखाई दिया।
रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ प्रशांत त्यागी ने बताया कि गृहक्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या की है। कॉलोनी के लोगों का कहना था कि जब वह यहां अकेला रहता था तो गृहक्लेश की बात समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि किसी अधिकारी के उत्पीड़न से वह त्रस्त था। उसने कॉलोनी के लोगों को भी इस बारे में बताया था। फिलहाल घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। उनके यहां आने के बाद ही वास्तविकता का पता लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें