इन मंदिरों में भी उमड़े भक्त
तीर्थनगरी के ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, रामादामोदर, सेवाकुंज, निधिवन, इस्कॉन मंदिर, राधारमण मंदिर, प्रेम मंदिर सहित अनेक मंदिरों में भी बृहस्पतिवार की सुबह से ही अपने आराध्य की एक झलक पाने को भक्त उमड़ पड़े। अमावस्या के अवसर पर भक्तजनों ने यमुना स्नान कर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा दी।
हरियाली तीज पर राधाकुंड के मंदिरों में देर तक होंगे दर्शन
हरियाली तीज 31 जुलाई को नगर के मंदिरों में राधाकृष्ण के हिंडोले में विराजमान होकर देर रात तक भक्तों को दर्शन देंगे। रोजाना खुलने वाले दर्शनों की अपेक्षा हरियाली तीज के दिन 4 घंटे अधिक राधा-कृष्ण अपने भक्तों को दर्शन देंगे।