फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोरोना: तीसरी लहर को देख तैयार होंगे पीकू वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना संक्रमण का खतरा अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन विशेषज्ञ एक बार फिर कोरोना की तीसरी लहर आने का अंदेशा जता चुके हैं। इसी के मद्देनजर तीसरी लहर की चेतावनी को देखकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।
विज्ञापन

दूसरी लहर में जिस तरह से युवाओं से लेकर अधेड़ को ज्यादा संक्रमित किया है और मौतें अधिक हुईं। विशेषज्ञों ने तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण के चपेट में ज्यादातर बच्चों के आने की आशंका व्यक्त की है। इसलिए इस बार बच्चों को ध्यान में रखकर अलग से तैयारी की कवायद शुरू की गई है। इसे देखते हुए ही अब जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुट गया है।
जनपद के सरकारी अस्पतालों को में 60 बेड का पीकू (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए मथुरा के जिला अस्पताल के साथ वृंदावन के सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल को आरक्षित कर दिया गया है। वहीं, बाल रोग विशषज्ञों को ट्रेनिंग दी जा रही है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि हमने तसरी लहर की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। पीकू वार्ड बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। एल-2 लेबर के अस्पतालों पीकू वार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें