फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पांच माह से चौमुहां माइनर पड़ी है सूखी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। शेरगढ़ रजबहा से निकले चौमुहां माइनर के तरौली मार्ग पर 5 माह से पुल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। पुलिया के निर्माण का कार्य पूरा न होने से माइनर में पांच माह से पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते किसान खरीफ की फसलों की बुवाई करने के लिए खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों ने डीएम से पुलिया निर्माण कार्य शीघ्र करा कर माइनर में पानी छुड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

चौमुहां माइनर से हजारों किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। जनवरी-21 में ठेकेदार ने पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया था, तभी से इसमें पानी रोक दिया गया। पुलिया का निर्माण होते पांच महीने निकल गए, अभी तक इसका निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। तभी से माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया है। प्रेमपाल, तोताराम, ओमप्रकाश, विष्णु, सत्यपाल, नरेश, धीरंजन, रामवीर, पप्पू, वीरी सिह, गौरव, बाबू सिंह, राजेंद्र, जगराम आदि किसानों ने बताया कि चौमुहां-तरौली संपर्क मार्ग पर टूटी पुलिया का निर्माण कार्य 5 माह से चल रहा है लेकिन अभी तक पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है।
ठेकेदार लॉकडाउन का बहाना बना कर काम नहीं कर रहा है। किसानों ने डीएम से मांग की है कि पुलिया को शीघ्र बनवा कर माइनर में पानी छोड़ा जाए, जिससे किसान अपने खेतों की सिंचाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें