मथुरा। जेल में धीरे-धीरे करके कोरोना पैर पसार रहा है। बुधवार को जेल में बंद सीएफआई सदस्य सिद्दीक कप्पन कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालत खराब होने पर उसे केएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जांच में उसके साथ ही रह रहे अन्य दो साथी कोरोना निगेटिव मिले हैं। जेल में अन्य बंदियों की जांच की जा रही है।
जेल में बनी अस्थायी जेल में सोमवार को 38 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें से एक की हालत खराब होने पर इसे कोरोना अस्पताल में भेजा गया था। देशद्रोह जैसे गंभीर मामलों में अपने साथियों के साथ जेल में बंद सीएफआई सदस्य सिद्दीक कप्पन की बुधवार सुबह हालत खराब हुई। उसे तुरंत जेल के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसकी रेपिड जांच की गई। जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आया।
कोरोना पॉजिटिव आने पर उसे केएम मेडिकल भेजा गया है। जेल अधिकारियों ने उसके साथ रह रहे अतीकुर्रहमान और आलम मसूद कोरोना निगेटिव आए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने बताया कि कप्पन कोरोना पॉजिटिव मिला है, उसे इलाज के लिए जेल से बाहर भेजा गया है।