फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura V/S Mumbai: मथुरा के कप्तान ने जीता टॉस, चतुर्वेदी इंटरनेशनल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भिड़ंत

Tue, 05 Nov 2024 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में चतुर्वेदी इंटरनेशनल चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन मथुरा और मुंबई की टीम के बीच भिड़ंत है। मथुरा के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है।   
 
विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मुकुंदपुर रोड स्थित अलंकार स्टेडियम में मंगलवार को चतुर्वेदी इंटरनेशनल चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ हुआ।  मथुरा और मुंबई के बीच शुरू हुए मैच से चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया। टूर्नामेंट में मथुरा के साथ ही दुबई और मुंबई की टीम हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने सभी टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर ट्रॉफी का अनावरण किया। राष्ट्रगान के बाद मथुरा और मुंबई के बीच टॉस हुआ, जिसमें मथुरा के कप्तान राहुल चतुर्वेदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। मुंबई के कप्तान मयूर चतुर्वेदी ने कहा कि निर्धारित 20 में उनका लक्ष्य रहेगा कि टीम 250 रन से ऊपर का स्कोर खड़ा करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ओपनिंग करने के लिए मुंबई की ओर से गोपाला और स्कंद उतरे। महेश पाठक ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य है कि चतुर्वेदी समाज के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले और अपनी पहचान बनाने के साथ ही समाज का नाम रोशन करे। इस मौके पर गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, शिव कुमार चतुर्वेदी, सोमनाथ चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, संजय चतुर्वेदी और नीरज चतुर्वेदी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें