फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ब्रजलाल खाबरी वृंदावन में और कांग्रेस कार्यकर्ता रहे अनिभिज्ञ

विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करते हुए।
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी शनिवार को ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विकास के पक्षधर हम भी हैं, लेकिन किसी का आशियाना और रोजगार उजाड़कर विकास करना कहां का न्याय है।
विज्ञापन

बिहारीजी कॉरिडोर पर कहा कि अगर प्रदेश सरकार की मंशा साफ है तो वह इन्हीं कुंज गलियों को दुरुस्त कर बिना ध्वस्तीकरण के भी व्यवस्था को ठीक कर सकती है। उन्होंने ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। इसकी जानकारी कांग्रेस के अधिकांश स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को नहीं थी। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के वृंदावन होने की जानकारी उन्हें नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें