फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बीसीजी टीका लगवाने पर दो माह के बच्चे की मौत

विज्ञापन
सीएमओ मथुरा पीड़ित परिजनों से वार्ता करते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। बलदेव के गांव पटलौनी में शुक्रवार को दो माह के आयुष पुत्र विजय वाल्मीकि को टीका लगा था। पिता का आरोप है कि इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। शनिवार सुबह बेटे की मौत हो गई। वहीं पूरे मामले की जांच के लिए सीएमओ ने दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

बेटे की मौत से आहत पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि शिकायतकर्ता के आरोप को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराने के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि टीके अन्य बच्चाें को भी लगे थे, किसी अन्य को कोई दिक्कत नहीं हुई। सीएमओ भी पीड़ित परिजन से मिले। जानकारी लेकर पीड़ित
विज्ञापन

परिजन को सांत्वना दी। उधर, सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बच्चे की मौत के मामले में एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रोहतास के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर दिया गया है। टीम एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें