मथुरा। हाथरस में साकार विश्व हरि (भोले बाबा) सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मथुरा जिले के पांच थाना क्षेत्रों की 11 महिलाओं की मौत हो गई। उनके शव बुधवार को यहां पहुंचे तो परिजन चीत्कार कर उठे। जिसने देखा, उसी की आंखें नम हो गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पीड़ितों के घर जाकर उनको सांत्वना दी। साथ ही सरकार की ओर से जारी मुआवजा राशि के लिए जानकारी भी ली।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हाथरस की घटना बेहद दुखद है। जिले की 11 महिलाओं की मौत हुई है। पुलिस-प्रशासन व समाज सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
इनकी हुई मौत
1. यशोदा पत्नी संतोष निवासी लोहवन, जमुनापार
2. पुष्पा देवी पत्नी भगवती प्रसाद निवासी राया रोड, लक्ष्मीनगर, जमुनापार
3. सुमन पत्नी स्वः अशोक कुमार निवासी अभिषेकपुरी कॉलोनी, हाईवे
4. किशन देवी पत्नी स्वः प्रभाती जाटव निवासी नगला माना, हाईवे
5. भगवान देवी पत्नी रामखिलाड़ी निवासी मंडी चौराहा, हाईवे
6. जयवंती देवी पत्नी हरिसिंह निवासी माया काॅलोनी, हाईवे
7. त्रिवेणी देवी पत्नी दुलीचंद निवासी ओल, फरह
8. कमलेश पत्नी राजेंद्र निवासी सुरैला, मांट
9. श्यामवती पत्नी सोरन सिंह निवासी नगला हरजू, मगोर्रा
10. बासो देवी पत्नी स्वः फूल सिंह निवासी डोमपुरा, मगोर्रा
11. मुद्रा देवी पत्नी भगवत सिंह निवासी डोमपुरा, मगोर्रा