फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: संत को परेशान करने पर भूमाफिया के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
गुलाबो देवी का स्वागत करते संत रामकृष्ण दास, गणेश पहलवान व अन्य। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गांव पलसों में संत की गोशाला पर भूमाफिया द्वारा कब्जे के प्रयास का मामला उस समय प्रकाश में आया, जब प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री खड़ेश्वरी बाबा के आश्रम पहुंचीं। संत ने आश्रम पहुंचने पर मंत्री से गोशाला की जमीन पर भूमाफिया द्वारा कब्जे के प्रयास कर उत्पीड़न की शिकायत की।
विज्ञापन

वहां मौजूद अधिकारी इधर-उधर बगलें झांकने लगे। मंत्री ने भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश पुलिस और प्रशासन को दिए। पुलिस ने तीन नमाजद सहित 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी धार्मिक दौरे पर गोवर्धन होते हुए पलसों स्थित खड़ेश्वरी बाबा के आश्रम पहुंचीं। खड़ेश्वरी बाबा ने मंत्री से आश्रम व गोशाला पर भूमाफिया द्वारा जबरन कब्जे की शिकायत की। मंत्री गुलाबो देवी ने एसडीएम संदीप वर्मा, थानाध्यक्ष गोवर्धन को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुलाबो देवी ने बताया पलसों में गोशाला पर भूमाफिया द्वारा कब्जे के प्रयास की शिकायत मिली थी, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश गए हैं। पुलिस ने गोशाला संचालक खड़ेश्वरी बाबा की तहरीर पर विष्णु, नेकराम, अर्जुन निवासी पलसों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम संदीप वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
मंत्री गुलाबो देवी ने संतों से लिया आशीर्वाद
धार्मिक दौरे पर गोवर्धन और फिर बरसाना पहुंचीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने बरसाना में संत विनोद बाबा एवं गोवर्धन में मुड़िया संत रामकृष्ण दास से आशीर्वाद लिया। गणेश पहलवान, फतेह सिंह, सियाराम शर्मा ने पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। डीआईओएस भास्कर मिश्र, जेडी मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें