फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पंजाब से भटककर दो बच्चों के साथ युवती पहुंची फरह

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। आंगनबाड़ी हेमलता एवं अन्य कार्यकर्ता शनिवार को कार्यालय पहुंचीं तो उन्हें ब्लॉक परिसर में 30 वर्षीय महिला जमीन पर लेटी मिली। उसके निकट दो बच्चे भी बैठे थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिला से वहां आने का कारण पूछा और थाने ले गईं। उन्होंने चाइल्ड लाइन एनजीओ को भी सूचित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को महिला ने अपना नाम राजवीर उर्फ मीना बताया। बताया कि वह पंजाब के फैजलखां जिले की रहने वाली है। उसके साथ उसका सात वर्ष का पुत्र व चार वर्ष की पुत्री भी है। महिला ने बताया कि उसकी शादी जस्सी उर्फ जसकरन से हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी है। उसके पति से उसका झगड़ा हो गया। इसलिए वह अपने बच्चों को साथ लेकर मौत की यात्रा पर निकल पड़ी।
भटकते-भटकते पंजाब से फरह आ पहुंची। पुलिस ने महिला के परिजनों को भी सूचित कर दिया। लेकिन रविवार तक भी कोई परिजन थाने नहीं पहुंचा। इंस्पेक्टर भारद्वाज ने बताया कि महिला की दिमागी हालत सही नहीं है। परिजन नहीं आते हैं तो महिला को नारी संरक्षण गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें