फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: 79 हजार 203 छात्र बिना परीक्षा के हाेंगे प्रोन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद बृहस्पतिवार को यूपी कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी कर दिया। इससे पहले 10वीं की परीक्षा रद्द की जा चुकी है। दोनों बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद जनपद के 10वीं और 12वीं के 79 हजार 203 छात्र बिना परीक्षा के प्रोन्नत होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा रद्द होने के बाद जिले के 10वीं के 528 कॉलेज के 41 हजार 834 तथा 12वीं के 330 कॉलेजों के 37 हजार 369 छात्रों को प्रोन्नत होने का लाभ मिलेगा। इससे पहले 10वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद 12वीं परीक्षा कराये जाने पर बोर्ड का मन था, लेकिन अभिभावकों के चेहरे पर सिकन देखने को मिल रही थी। परीक्षा रद्द किए जाने के बाद अब छात्रों के मन में यह सवाल आ रहा है कि छात्रों को 12वीं के अंक किस आधार पर दिए जाएंगे। इस बारे में विभाग विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है। परीक्षा का परिणाम इंटरनल असेस्मेंट या प्री बोर्ड परीक्षा के परिणाम पर आधारित हो सकता है।
पहली बार जिले का परिणाम होगा शत-प्रतिशत
ऐसा पहली बार होगा कि जिले का परिणाम शत-प्रतिशत होगा। 10वीं और 12वीं के 79 हजार 203 छात्रों के प्रोन्नत होने के बाद जिले का परिणाम शत-प्रतिशत की श्रेणी में दर्ज हो जाएगा। ऐसी महामारी में यह परिणाम हमेशा के लिए यादगार भी रहेंगे।
विज्ञापन

महामारी के प्रकोप के चलते सरकार ने परीक्षा रद्द का फैसला छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया है। जिले में 79 हजार 203 छात्र 10वीं और 12वीं के प्रोन्नत होंगे। विभाग के आदेशानुसार मूल्यांकन किस प्रकार किया जाएगा, उसके लिए भी रिपोर्ट भेज दी जायेगी।
- राजेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा
कक्षा 12वीं की परीक्षा निरस्त करने का शासन द्वारा लिया गया निर्णय स्वागत योग्य है। वर्तमान परिस्थिति में परीक्षा कराना संभव नहीं था। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व जीवन के लिए यह निर्णय आवश्यक था। साथ ही इस निर्णय से वर्तमान शिक्षा सत्र भी समय से पूर्ण हो पाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. राकेश कुमार माहेश्वरी, प्रधानाचार्य चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें