फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: शेयर ब्रोकर के खाते से 49 हजार रुपये निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के शेयर ब्रोकर के खाते से करीब 49 हजार रुपये निकल गए। ऐसा मोबाइल पर जियो मार्ट के आए लिंक पर क्लिक करने के बाद 5 दिन पहले तीन बार में यह धनराशि खाते से निकाली गई। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर की टीम पूरी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

घीया मंडी के गाली सर्बियान निवासी राजकिशोर शर्मा के मोबाइल पर 14 फरवरी को जियो मार्ट से लिंक आया। उस लिंक पर क्लिक करने के कुछ देर बाद ही मेसेज आया कि 14 हजार रुपये खाते से निकल गए हैं। इसके बाद 10 मिनट में दो बार 35 हजार रुपये भी निकल गए। पीड़ित ने तत्काल एचडीएफसी बैंक में संपर्क करके खाते को ब्लॉक कराया। उसके बाद इसकी शिकायत साइबर सेल में की। साइबर टीम खाते से निकली धनराशि की जानकारी जुटा रही है। साइबर सेल के दरोगा प्रवीण मिश्र ने बताया कि पूरी जानकारी की जा रही है। कोशिश की जा रही है कि निकली धनराशि वापस हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें