फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गणित ने बढ़ाईं धड़कनें, अंग्रेजी ने दिलाई राहत

विज्ञापन
चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज में पेपर देने के बाद बाहर निकलते छात्र। 
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में सोमवार को विद्यार्थियों के मिले-जुले अनुभव रहे। पहली पारी में हुई कक्षा 10 की अंग्रेजी परीक्षा ने छात्रों के चेहरे खिला दिए जबकि दूसरी पारी में 12वीं के गणित के प्रश्नपत्र ने परीक्षार्थियों को उलझन में डाल दिया।
विज्ञापन

जनपद के 119 परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पारी में कक्षा 10 की अंग्रेजी और 12वीं के व्यावसायिक विषयों की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 34,998 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,281 अनुपस्थित रहे। इंटर के व्यावसायिक विषयों में 526 में से 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
वहीं दूसरी पाली में 116 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की गणित और बायोलॉजी की परीक्षा हुई। गणित विषय में 17,468 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 870 अनुपस्थित रहे। बायोलॉजी में 10,647 में से 1,496 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने सुबह से ही सभी सचल दलों के साथ केंद्र व्यवस्थापक और उपकेंद्र व्यवस्थापक निगरानी में लगे रहे।
विज्ञापन






1- गणित के प्रश्न लंबे और समय लेने वाले थे। कुछ सवाल सीधे थे, लेकिन कई प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा, जिससे पूरा पेपर नहीं हो सका। - सुमित शर्मा, कक्षा 12


2- प्रश्नपत्र लंबा था। दो-तीन सवाल हल करने में समय लग गया, अंत के प्रश्न अधूरे रह गए। सेक्शन-सी के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन थे। घबराहट बढ़ गई। - अरुन ठाकुर, कक्षा 12


3- सिलेबस से ही प्रश्न आए थे, लेकिन सवालों की लंबाई ने उलझा दिया। ऑब्जेक्टिव और लघु उत्तरीय प्रश्न आसान थे, पर दीर्घ उत्तरीय सवालों ने समय ले लिया।- दीपक शर्मा- कक्षा 12


4- दो प्रश्न ऐसे थे जिन्हें समझने में ही समय लग गया। अगर थोड़ा सरल होता तो बेहतर रहता। तैयारी अच्छी थी, फिर भी कुछ सवाल उम्मीद से अलग आए। - अमित कुमार- कक्षा 12
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें