परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी।
मथुरा। शुक्रवार को डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि विज्ञान का पेपर मध्यम था, जबकि गणित के कुछ सवालों ने उलझाया। हालांकि, अधिकांश छात्रों ने इसे समय रहते हल कर लिया।
परीक्षा देकर निकले पूजा, विजय और निशा ने बताया कि पेपर का स्तर ठीक था। सामाजिक अध्ययन के प्रश्न विश्लेषणात्मक थे और कुल मिलाकर पेपर संतुलित रहा। यह परीक्षा दो केंद्रों पर संपन्न हुई। डायट प्राचार्य धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि तीनों प्रमुख प्रश्न पत्रों की परीक्षा कड़ी निगरानी में निष्पक्ष रूप से हुई। इसमें कोई बाधा नहीं आई। विज्ञान के प्रश्न पत्र में पंजीकृत 122 परीक्षार्थियों में से 102 उपस्थित रहे। इस विषय में 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। गणित में पंजीकृत 289 छात्रों में से 261 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 28 छात्र अनुपस्थित रहे। अंतिम सत्र में सामाजिक अध्ययन में पंजीकृत 91 में से 75 छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 16 अनुपस्थित रहे। संवाद