फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छाता शुगर मिल पर 3 सितंबर को महा धरना-प्रदर्शन का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। बंद पड़ी छाता शुगर मिल को फिर से चालू कराने की मांग के लिए मंगलवार को धरना स्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार रात की पुलिस कार्रवाई और तनावपूर्ण माहौल के बीच आज दिनभर विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान कर्मयोगी ललित कुमार सूबेदार ने आह्वान किया कि 3 सितंबर को महाधरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

ललित कुमार सूबेदार ने ग्रामीणों और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन सितंबर को महाधरने की तैयारी करें। हजारों की संख्या में लोग यहां आएं। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि धरना स्थल पर इतनी भीड़ जुटनी चाहिए कि मथुरा आने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक संदेश पहुंच सके। उन्हें पता चले कि छाता में किस स्तर का जन आंदोलन चल रहा है।
आंदोलन को धार देते हुए छाता बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन देने का ऐलान किया। धरना स्थल पर जबर सिंह प्रधान, दिगंबर चौधरी, कैलाश प्रधान, किशन सिंह आर्य, जितेंद्र कृष्ण, मब्बो जादौन, सत्यवती चौधरी, संतोष कुमार, पवन दुबे, ओमप्रकाश, मुकेश शर्मा, अजय, घनश्याम शर्मा और विशाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें