फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में टेंट गोदाम में भीषण आग: दो किमी दूर से दिखा धुआं, दमकल की चार गाड़ियां लपटों पर काबू पाने में जुटीं

Thu, 10 Sep 2026 04:35 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। धुएं का गुबार करीब दो किमी दूर तक दिखाई दिया। लपटों को देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। दमकल की चार गाड़ियां माैके पर आग बुझाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
मथुरा में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकांत जू मंदिर के सामने कृष्णा फन लैंड के बराबर में बने टेंट के गोदाम में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम से उठता धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


">http://

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोदाम से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और गोदाम में रखा टेंट का सामान धू-धूकर जलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

 

#WATCH मथुरा(उत्तर प्रदेश): जैंत क्षेत्र में टेंट के गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। कई दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। https://t.co/pDKaxl7Njn

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2026 ">http://

सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की करीब चर गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है। 

एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि गोदाम में सजावट का सामान जैसे फूल, कुर्सियां, तस्वीरें आदि रखी हुईं थीं।  माैके पर दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुईं हैं। आग की लपटों को लगभग काबू कर लिया है। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं है। गोदाम का टिनशेड झुक चुका है। 
विज्ञापन

 

#WATCH मथुरा(उत्तर प्रदेश): एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया, "हमारी 4 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।" https://t.co/KzouagmefN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2026 ">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें