फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालु ध्यान दें: हरियाली तीज पर होंगे बांकेबिहारी के विशेष दर्शन, वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद

Fri, 14 Aug 2026 05:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हरियाली तीज पर साल में एक बार होने वाले ठाकुरजी के विशेष दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने भी कमर कस ली है। वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया  गया है। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
बांकेबिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, सप्ताहांत शनिवार पर सार्वजनिक अवकाश के साथ हरियाली तीज पर वर्ष में एक बार होने वाले सोने-चांदी के हिंडोले में ठाकुर बांकेबिहारी भक्तों को दर्शन देंगे। एक साथ तीन अवकाश के अवसर पर देशभर से आने वाली भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस के लिए चुनौतीभरा होगा। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की दृष्टि से नगर को 4 सुपर जोन एवं 18 सेक्टर में बांटा है। 
विज्ञापन


वृंदावन में 14 अगस्त की रात से 15 की अगस्त की रात तक बाहरी वाहनों का नगर में प्रवेश बंद रहेगा। नगर के सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस प्रशासन ने हरियाली तीज पर देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सहज दर्शन और सुरक्षा के लिए यातायात प्लान तैयार किया है। इसमें नगर को चार सुपर जोन और 18 सेक्टर में बांटा है। नगर में 70 पॉइंट बनाए गए हैं, जहां बैरियर लगाकर वाहनों का रोका जाएगा। इन सभी बैरियर पर पीएसी के जवान, पुलिस बल और यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 

 
विज्ञापन

सभी जोन पर एएसपी स्तर के अधिकारी प्रभारी होंगे। सभी सेक्टरों पर सीओ एवं निरीक्षक रेंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में पुलिसबल की आमद की जा रही है। इसके अलावा नगर के सभी तिराहे-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टम लगाए जा रहे हैं, जो कि कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे, जो कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर दिशा निर्देश दिए जाते रहेंगे। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गत वर्ष हरियाली तीज पर छह लाख श्रद्धालु श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए लिए आए थे। इस बार हरियाली तीज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, शनिवार सभी एक ही दिन में हैं। पिछली बार की तुलना में अधिक संख्या में श्रद्धालओं के आने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें