फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर घर जाने को उमड़ी भीड़

Sat, 29 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
त्योहार पर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़ ने इंतजामों को नाकाफी साबित कर दिया। बसों और ट्रेनाें में घर जाने वाले यात्रियों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि इनमें पैर रखने के लिए भी जगह नहीं मिली। बस स्टैंड पर यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन


घर से दूर रहकर काम कर रहे लोग शनिवार को अपने घर जाने के निकले। इससे जंक्शन रेलवे स्टेशन, छावनी रेलवे स्टेशन, नए बस स्टैंड और पुराने बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। काफी संख्या में यात्री होने के कारण बसों की भी कमी पड़ गई। यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पुराने बस स्टैंड पर बरेली की ओर जाने वाली बस घंटो तक नहीं आई। इससे यात्री परेशान होते रहे। 

 यही हाल रेलवे स्टेशनों का रहा। ट्रेन के आते ही यात्री उसकी ओर भाग रहे थे। रिजर्वेशन न मिलने के चलते सामान्य कोच में लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी। यहां तक कि कोच की सीढ़ियों पर खडे़ होकर लोग सफर कर रहे थे। 
विज्ञापन


सतर्क रहे सुरक्षा बल
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान सतर्क रहे। ट्रेनों में भीड़ होने के चलते काफी संख्या में लोग चलती ट्रेन में ही चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इससे उनके पैर फिसलने का डर बना हुआ था। इसे ध्यान में रखते हुए आरपीएफ निरीक्षक सतेंद्र यादव ने अपने जवानों को खासतौर पर ऐसे लोगों पर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें