फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाजार में आए स्टाइलिस्ट मास्क

विज्ञापन
फोटो 9 बिक्री के लिए बाजार में मौजूद डिजाइन किए गए मास्क। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस महामारी से बचने का फिलहाल अहम उपाय भले ही मास्क है, लेकिन व्यापारियों ने इसमें कारोबार की संभावनाएं तलाशते हुए स्टाइलिस्ट मास्क बाजार में उतार दिए हैं। खासकर बच्चे और महिलाओं के लिए इसके अनेक विकल्प दिए गए हैं।
विज्ञापन

सरकार ने मास्क पहनना अब अनिवार्य कर दिया है। आम लोगों को घरों से निकलते ही मास्क लगाना होगा। यहां तक कि बाजार में दुकानदार और ग्राहक को भी इस नियम का पालन करना होगा। बगैर मास्क के कार्रवाई की जा रही है। कारोबारियों ने मास्क में ही व्यापार की संभावना तलाश ली हैं। छोटे स्तर पर मंदी के इस दौर में कारोबारी खूबसूरत और स्टाइलिस्ट बना रहे हैं, जो बच्चों के चहरों का आकर्षण बनते जा रहे हैं।
ऐसे में अब ये मास्क मेडिकल स्टोर से निकलकर डिजाइनर वेयर की श्रेणी में शामिल हो रहे हैं। मास्क को डिजाइनर बनाने का काम बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहा है। कुछ लोगों ने इस मंदी के दौर में डिजाइनर मास्क बनाने का काम शुरू कर रोजगार का साधन बना लिया है। डिजाइनर मास्क की डिमांड हर दिन बढ़ रही है।
विज्ञापन

डिजाइनर मास्क बनाने वाली दीपिका देव अग्रवाल कहती हैं कि मास्क हमारे जीवन के अविभाज्य अंग बनता जा रहा है। अब आपको इसे हर समय पहनने की आवश्यकता है, चाहे आप ऑफिस जा रहे हों या किराने की दुकान या मंदिर दर्शन के लिए। हर समय आपके पास मास्क होना चाहिए।
निश्चित रूप से भविष्य में मास्क एक सामान्य उत्पाद बन जाएंगे।
फैशन को परंपरा के साथ जोड़ते हुए और लोगों के स्वास्थ्य, उसकी सुरक्षा की विशेषता को ध्यान में रखते हुए मास्क को डिजाइनर बनाए जा रहा है। इससे बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग इन्हें आसानी से अपने मुंह पर लगा सकें। उन्होंने डिजाइनर मास्क बनाने का काम शुरू किया है और लोगों की डिमांड आने लगी है।
हर दिन डिमांड के हिसाब से मास्क का उत्पादन किया जा रहा है। आकांक्षा और गुंजन ने बताया कि पहले बच्चों और बड़ों के हिसाब से मास्क को तैयार किया जाता है, इसके बाद उन्हें प्रिटिंग मशीन से डिजाइन किया जाता है। मास्क बनाने में कई महिलाओं को रोजगार मिला है।
सबके लिए अलग अलग मास्क
मास्क हर उम्र के लोगों को लगाना अनिवार्य हो गया है। ऐसे में बच्चों के लिए कार्टून छपे मास्क बनाए जा रहे हैं, तो युवाओं के लिए अलग डिजाइनर मास्क हैं। वहीं महिलाओं और बुजर्गों के लिए अलग डिजाइन के मास्क तैयार हैं।
विज्ञापन

40 से लेकर 250 रुपये तक कीमत
प्योर कॉटन, सिल्क, रियोन, साठन, नाइलोन, पोलिस्टर आदि कपड़ों के मास्क बनाए जा रहे है। इनकी कीमात 40 से लेकर 250 रुपए तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें