फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कार्रवाई न करने पर थाने का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने रविवार को तूल पकड़ लिया। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज न किए जाने से आक्रोशित मायके वालों ने धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में जैंत थाने का घेराव किया। परिजन ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना जैंत क्षेत्र में छटीकरा निवासी का शव दो दिन पूर्व घर में फंदे पर लटका मिला था। थाना शेरगढ़ के गांव जुनानी निवासी विवाहिता के भाई ने जैंत थाने में लिखित तहरीर देकर बहन के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजन का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने इस गंभीर मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली से क्षुब्ध परिजन रविवार शाम को एकत्रित हुए। वे धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर के नेतृत्व में जैंत थाना पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि विवाहिता के परिजन कुछ लोगों के साथ थाने पर पहुंचे थे। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें