फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। फरह थाना क्षेत्र में घर पर एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में बेड पर मिला। गले पर फंदे के निशान बताये जा रहे हैं। घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

फरह थाना क्षेत्र के गांव पोहपा बुर्ज भदाया निवासी सूरज का विवाह आगरा के थाना सैंया के गांव तेहरा निवासी विनीता के साथ 14 वर्ष पूर्व हुआ था। सूरज के घर में उसकी मां और तीन बच्चे रहते हैं। इतवार देर रात महिला ने घर में ही फंदा लगा लिया। घटना के समय घर में पति, दो बच्चे और सास थी। महिला का बड़ा बेटा ननिहाल में था। आरोप है पति ने महिला के शव को फंदे से उतार कर बेड पर लिटा दिया तब तक उसकी मौत हो गई। आरोप है पति सूरज अपने बच्चों और मां को लेकर भाग गया। सुबह होने पर जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने घर में झांक कर देखा तो विनीता का शव बेड पर पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया है। ग्रामीणों ने बताया कि सूरज ने अपने बहनोई के भाई को एक कार फाइनेंस पर दिलवाई थी, वह उसकी किश्त नहीं भर पा रहे थे। फाइनेंस वाले सूरज को परेशान कर रहे थे। इसके कारण दंपती में कई दिन से विवाद चल रहा था। पुलिस की सूचना पर विवाहिता के ससुरालीजन भी पहुंच गए। कार्यवाहक सीओ रिफाइनरी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। संवाद

सोनपुर रेलखंड

सोनपुर रेलखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें