फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाथ में ड्रिप और कंबल में लिपटी लाश...बदबू आने पर कमरे का दृश्य देख उड़ गए होश; प्रेमी पर हत्या का आरोप

Tue, 05 Aug 2025 08:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में विवाहिता की लाश कमरे में पड़ी मिली। कमरे से बदबू आने पर मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा तो होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने कमरे से करीब दो दिन पुराना शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र में सुखदेव नगर मदीना मस्जिद के पास रहने वाले रफीक ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आसमां (40) की शादी 20 साल पहले हाथरस के रहने वाले इकराम साथ की थी। दोनों से चार बच्चे भी हैं। डेढ़ साल पहले वह चांद के संपर्क में आ गई। इसके बाद चांद और आसमां सुखदेव नगर में ही किराए के मकान में रहने लगे। परिजन ने समझाया तो आसमां अपने पति के पास चली गई। आरोप है कि एक माह पहले चांद फिर आसमां को बहला-फुसला कर ले गया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार को अचानक कमरे से बदबू आने लगी। मकान मालिक ने खिड़की से झांक कर देखा तो आसमां कंबल में लिपटी हुई पड़ी थी। संदेह होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो आसमां मृत मिली। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पिता ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि महिला के हाथ में ड्रिप लगी हुई थी। देखने से वह बीमार भी लग रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर पीड़ित की तरफ से कोई प्रार्थना पत्र मिलेगा तो कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें-UP: 'मैं अकेला नहीं हूं...', MBBS की डिग्री और रजिस्ट्रेशन, फर्जी डाॅक्टर का चाैंकाने वाला सच; पुलिस भी हैरान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें