श्रीजी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन श्रीजी शिवाशा एस्टेट कालोनी में किया गया।
इसमें विभिन्न प्रांतों से आए 16 जातियों की 55 जोड़ों का विवाह संत सियाराम बाबा और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी कराया गया। नवविवाहितों को गृहस्थी आवश्यक वस्तुएं ट्रस्ट के सामर्थ्य अनुसार कन्यादान के फल स्वरूप वितरित की गई।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अशोक बेरीवाल, पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी, एमवीडीए सचिव एसबी सिंह, अतुल पोरवाल, जयंती प्रसाद अग्रवाल, श्रीग्रुप के सुदीप अग्रवाल, सतीश ब्रजवासी, संदीप अरोरा, सुनील शर्मा, अनूप शर्मा, योगेंद्र शर्मा, सतीश बृजवासी और अन्य पदाधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।
खंडेलवाल समाज का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न
खंडेलवाल समाज की कृष्णा नगर सभा ने गोवर्धन रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर नव वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सुबह सभी वरों की निकासी का आयोजन किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों ने पाणिग्रहण संस्कार, फेरे कराए। शाम को आशीर्वाद समारोह का आयेाजन किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर यथासंभव सहयोग किया। समारोह की अध्यक्षता महेश खंडेलवाल केबिल वालों ने की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, महामंत्री अजय खंडेलवाल, जितेंद्र खंडेलवाल, अश्वनी खंडेलवाल, किशन गोपाल, अनुज खंडेलवाल, तुहीराम खंडेलवाल आदि थे।