फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 जोड़े दांपत्य के बंधन में बंधे

Fri, 12 Feb 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
कोकिलावन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शुक्रवार को 61 जोड़े दांपत्य बंधन में बंध गए। समाज के लोगों ने नवविवाहितों को जीवनयापन का जरूरी सामान दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज, विशिष्ट अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, पूर्व चेयरमैन जगपाल सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया था।

आशीर्वचन देते हुए महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज ने कहा कि जीवन में अगर आपस में हार स्वीकार करें तो दुनिया में कभी झगडे़ की नौबत नहीं आएगी। पत्नी-पति एक दूसरे को हार पहनाकर यही संदेश देते हैं। 
विज्ञापन


भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल ने कहा कि समाज द्वारा किया गया यह पुण्य कार्य बधाई योग्य है। उन्होंने नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। अगली बार 101 जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, देवानंद महाराज, मनोज पाठक, हरी पटेल, नरेंद्र गुर्जर, तरुण सेठ, हरीओम गुप्ता, ओमप्रकाश जैन, कमल वार्ष्णेय,  प्रवीन जैन, योगेश धानौतिया, जेपी मिश्रा, रुपचंद मुनीम आदि ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें