फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते कई ट्रेनें की गईं रद्द

Sat, 10 Dec 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे और सर्दी में कम दृश्यता होने के कारण रेलवेे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। अप और डाउन रूट की कई रेलगाड़ियां लेट चल रही हैं। इससे यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। दिसंबर माह की शुरुआत से ही घने कोहरे के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे को देखते हुए रेलवे ने 17 दिसंबर से 15 जनवरी 2017 तक तीन ट्रेनें पूर्णत: रद्द कर दी गई हैं। इसमें आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस शामिल हैं। जबकि श्रीधाम एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को रद्द रहेगी।

शनिवार को तीन ट्रेनें रद्द
शनिवार को कोहरे के चलते तीन ट्रेन रद्द कर दी गईं। इसमें अप और डाउन की कोटा-पटना, डाउन की सचखंड और जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस शामिल हैं। जबकि देरी से चलने वाली ट्रेन में अप रूट की छत्तीसगढ़ 11 घंटे, शताब्दी तीन घंटे, ताज एक्सप्रेस आठ घंटे, गोल्डन टेंपल छह घंटे, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, पंजाब मेल तीन घंटे देरी से चल रही थीं। डाउन रूट की जयपुर-इलाहाबाद नौ घंटे, तूफान एक्सप्रेस 14 घंटे, पंजाब मेल पांच घंटे, एपी एक्सप्रेस आठ घंटे और मंगला एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें