फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banke Bihari Temple: दर्शन को उमड़ा दर्शनार्थियों का जनसैलाब, भीड़ में फंस बेहोश होकर गिरे कई श्रद्धालु

Sun, 05 Feb 2023 02:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में रविवार को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को भारी भीड़ पहुंची। दिन चढ़ा और भीड़ का दबाव बढ़ा तो लोग बेहोश होकर गिरने लगे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
बेहोश श्रद्धालु का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर दर्शनार्थियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भी भारी भीड़ पहुंची। भीड़ का आलम यह था कि मंदिर से लेकर बाहर कुंज गलियों तक पैर रखने तक की जगह न बची होगी। इस दौरान भीड़ में फंस कर कई श्रद्धालु बेहोश होकर वहीं गिर गए। 

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

लोगों ने भीड़ के बीच बेहोश होने वाले श्रद्धालुओं के डॉक्टर के पास पहुंचाया। यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी डॉक्टर रणविजय सिंह और फार्मासिस्ट जितेंद्र सिंह ने उनका उपचार किया। ठीक होने पर उन्होंने बताया कि उनके नाम शांति स्वरूप (62) निवासी दिल्ली और श्वेता निवासी जबलपुर है। इसके अलावा रामजी प्रसाद झरिया (60) की भी भीड़ में फंसकर तबीयत खराब हो गई। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

बेसुध होकर गिर गई महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन स्थित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लिए हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। इस कारण मंदिर और गलियों में भारी भीड़ रही। मंदिर में भीड़ की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए पुलिस के साथ-साथ आरआरएफ की तैनाती की गई। 
 
विज्ञापन

भीड़ के दबाव में बेहोश हो गया श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

बांकेबिहारीजी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही

रविवार को ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। सुबह पट खुलने से पहले मंदिर के आसपास भीड़ कुछ कम नजर आई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भीड़ बढ़ती गई। वहीं रविवार की सुबह से ज्यादा शाम को भीड़ हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से आरआरएफ के जवानों की भी मदद ली गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें