कोसीकलां। विद्यादेवी जिंदल स्कूल में शुक्रवार को सीबीएसई खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आरंभ प्रधानाचार्य सौम्या नाथ व उप प्रधानाचार्य जैक्सन मौन पी ने दीप जलाकर और खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर किया।
जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में मानसी जैन, प्रिया तनवर, दिव्या, बालक वर्ग में ध्रुव, आदित्य खंडेलवाल, आशिक कुरैशी, सीनियर बालिका वर्ग में माही, ज्योति पांडेय, शिवानी, बालक वर्ग में जैकी, भुवनेश पांडेय, मनीष क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में जय आधान, पीयूष, पृथ्वी, बालिका वर्ग में प्राची, खुशबू, लावण्या, गोला फेंक जूनियर बालिका वर्ग में छवि चौधरी, प्रिया चौधरी, बालक वर्ग में देवांश चौधरी, अमित पायला, उमेश सागर, गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में मोहिनी शर्मा, कोमल पटेल, सृष्टि क्रमश विजयी रहे।
सीनियर बालक वर्ग में जैकी, गुलेश पायला, कृष्णा शर्मा, लंबी कूद जूनियर बालिका वर्ग में छाया आर्य, छवि चौधरी, प्रियांशी चौधरी, ऊंची कूद सीनियर बालक वर्ग में नकुल जैन, रिदम राज, राज पासी, 400 मीटर रेस जूनियर बालक वर्ग में ध्रुव, धैर्य, आदित्य, सीनियर बालक वर्ग में अजय अधना, मनीष, भुवनेश पांडेय, रस्सा कशी जूनियर बालक वर्ग में रिया चौधरी टीम गौरवी ढल, जूनियर बालक वर्ग में ऋषभ भारद्वाज, हरिओम, सीनियर बालिका वर्ग में मोहनी शर्मा, प्रिया सिसौदिया, रस्साकसी सीनियर बालक वर्ग में कृष्ण शर्मा, हरदेश प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में नितिन शर्मा, जेबी गुप्ता, संदीप रघुवंशी, बृजेश मालीवाल, जोसेफ, भूपेंद्र यादव, अमोद कुमार, कपिल दुबे, डीसी अग्रवाल, गणेश विष्ठ, जयदेव शंकरा आदि का सहयोग रहा।