फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी विवाद सुलझा : अनाज खरीदारों और कमीशन एजेंट के मध्य हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पांच दिन से चल रहा अनाज मंडी के थोक व्यापारी से मारपीट का मामला शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। मंडी पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने थोक व्यापारियों के साथ बैठक कर उनको सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविवार को मंडी के थोक व्यापारी और कमीशन एजेंट के बीच विवाद हो गया था। इसके सभी थोक व्यापारी हड़ताल कर हरिद्वार चले गए। अनाज मंडी में किसानों के अनाज की खरीदारी रुक गई। इससे किसानों के अलावा कमीशन एजेंट भी परेशान हो गए। कई दिन की मशक्कत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे ने इस संबंध में मंडी के थोक व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें शुक्रवार को मंडी बुलाया और उनके साथ बैठक की।
इसमें आश्वासन दिया गया कि थोक व्यापारियों की सुरक्षा की जाएगी। व्यापारी नेता दीनदयाल अग्रवाल ने बताया कि सभापति सिटी मजिस्ट्रेट ने हमें आश्वासन दिया है कि जिस कमीशन एजेंट ने व्यापारी के साथ मारपीट की है, वह अब मंडी मेें नहीं आएगा। उनके इस आश्वासन के बाद मंडी में काम करना प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

थोक व्यापारी मंडी मेें अनाज खरीदने को तैयार हो गए। मंडी सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि अनाज मंडी अब पूर्ववत प्रारंभ हो गई है। थोक व्यापारियों के साथ बैठक की गई है। इसके बाद वह संतुष्ट हैं। अब मंडी के थोक व्यापारी तथा कमीशन एजेंट में कोई विवाद नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें