फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नशे में युवक का उत्पात, सड़क पर वाहनों को मारे पत्थर; रोडवेज बस के सामने हुआ ऐसा हाल

Sun, 08 Feb 2026 02:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में नशे में धुत युवक ने जमकर उत्पात मचाया। सड़क पर चलते वाहनों पर पत्थर फेंके। इस दाैरान युवक रोडवेज बस की चपेट में आ गया। घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
वाहनों पर पत्थर मारता युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में पुलिस लाइन के गेट पर शनिवार रात एक युवक ने नश में जमकर हंगामा किया। वाहनों पर ईंट पत्थर फेंके और राहगीरों को भी निशाना बनाया। सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वाहन चालक दहशत में आ गए। 
विज्ञापन


इसी दाैरान नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार बस को भी पत्थर मारने की कोशिश की। अचानक से सामने आने पर युवक बस के नीचे आ गया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। घायल अवस्था में युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

वहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नशे में युवक वाहनों पर पत्थर मारते हुए दिख रहा है। साथ ही बस की चपेट में आते हुए भी युवक वीडियो में दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें