फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: चचिया ससुर के घर पर कर दिया पथराव, दामाद की हरकत से उड़े ससुराल वालों के होश; जानें क्या है विवाद

Sat, 22 Nov 2025 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में दामाद ने अपने चचिया ससुर के घर पथराव कर दिया। पीड़ित ने बताया कि दामाद उनसे रंजिश मानता है। 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चचिया ससुर के घर में पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी। इस दौरान पथराव कर दिया। जिससे खिड़कियों पर लगे शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के बाद परिजनों में दहशत फैल गई। पीड़ित ने दामाद के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


द्वारिकेश कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उसने यह मकान दो माह पहले खरीदा है। उनके भाई का दामाद उनसे रंजिश रखता है। इसलिए उसने उनके घर पथराव व पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी हैं। इसके अलावा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। सीओ सिटी का कार्य देख रहे अनिल कपरवान ने बताया कि मामला की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें