मथुरा में शनिवार की रात भरत मिलाप मेले में आई लव पाकिस्तान लिखे गुब्बारों की बिक्री के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर जानकारी होने के बाद पुलिस हरकत में आई। भरत मिलाप मेले में शाम को घंटाघर चौराहे पर एक युवक गुब्बारे बेच रहा था। गुब्बारों पर आई लव पाकिस्तान लिखा था और पाक झंडे जैसा चांद का चिन्ह बना हुआ था।
गुब्बारों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और गुब्बारे बेचने वाले युवक को पकड़ कर थाने ले आई। चर्चा है कि पुलिस द्वारा पकड़े युवक के अन्य साथी भी थे, जो कि युवक के पकड़े जाने के बाद गुब्बारों को छिपाकर नगर की सीमा से दूर चले गए।
इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से खुफिया विभाग की टीम पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस को इस मामले में जल्द ही सुराग मिलने की उम्मीद है।