फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में अंगीठी जलाने से दम घुटा, मौत

Thu, 25 Dec 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के पास घूमने आए एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई जब मृतक का दोस्त ड्यूटी से लौटकर आया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


कोसी-नंदगांव रोड स्थित तूमौला मोड़ पर बिहार के आरा निवासी विनोद अपने मित्र जयहिंद के पास घूमने के लिए आए थे। जयहिंद रात में ड्यूटी पर गए थे। बताते हैं कि ठंड से बचने के लिए विनोद ने कमरे में अंगीठी जला ली और कमरे के गेट बंद कर सो गए।

कमरे में कोई भी खिड़की या दरवाजा खुला न होने के कारण विनोद (40) पुत्र सूरज की मौत हो गई। जयहिंद ड्यूटी समाप्त कर आए तो उन्होंने आवाज देकर दरवाजा खुलवाना चाहा, लेकिन विनोद की कोई आवाज नहीं आई। तमाम प्रयासों के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गेट को तोड़ा गया। कमरे में विनोद मृत मिले और पास में ही अंगीठी रखी हुई थी। पुलिस ने बताया कि विनोद की मौत दम घुटने से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें