फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की निर्मित वस्तुओं का प्रयोग कर अर्थव्यवस्था को करें सुचारु : हेमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस पर भाजपा ने एक होटल में तीन दिवसीय वोकल फॉर लोकल पर प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का सपना वोकल फॉर लोकल है। हम अपने देश से निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करके देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु रूप देने का कार्य करें। इस पर जोर देते हुए आज पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य जिला प्रशासन के माध्यम से भाजपा ने किया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद के तहत मथुरा की बनी हुई पोशाक, शृंगार, कंठी माला, लकड़ी का फर्नीचर, गोमय से बने उत्पाद डेकोरेशन का सामान, धूपबत्ती, हैंडवॉश, नील, जलकुंभी से बने हुए विभिन्न प्रकार के उत्पाद सपरिवार आकर खरीदें और एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा देने का और खरीदने का कार्य करें। इस मौके पर भुवन भूषण कमल, महिपाल सिंह, फरह नगर पंचायत के चेयरमैन केके पचौरी, मुदिता शर्मा, सचिन चतुर्वेदी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें