फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महावन के शमीम का था हबीबपुर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/महावन। थाना क्षेत्र के गांव नगला पीपरी से आगे हबीबपुर के समीप रमेश के खेत में शनिवार को लहूलुहान हालत में मृत मिले युवक की शिनाख्त रविवार को हो गई। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने तीन चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बल्देव के छोली-अमीरपुर निवासी अनार मोहम्मद ने रविवार को युवक की शिनाख्त 23 वर्षीय पुत्र शमीम के रूप में की। पिता के अनुसार 27 अप्रैल की शाम पांच बजे शमीम घर से निकला था। रात आठ बजे तक उसकी छोटे भाई मोनू से फोन पर बात हुई। उसके बाद फोन बंद हो गया। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो परिजन को चिंता हुई। मोबाइल मिलाया तो वह बंद था।

शनिवार को जब मृतक युवक का पिता महावन क्षेत्र में पुत्र को तलाश कर रहा था तभी एक दुकानदार ने उन्हें पुत्र के हुलिया वाले युवक का शव मिलने की जानकारी दी। वह महावन थाने पहुंचे, यहां फोटो और कपड़ों के आधार पर पुत्र शमीम के रूप में शिनाख्त की। पिता के अनुसार शव पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। जीभ बाहर निकली है और गर्दन पर भी रस्सी का निशान है। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ भी डाला है।
विज्ञापन


बताया कि शमीम का 2019 में फिरोजाबाद निवासी शोकल की बेटी हिना परवीन से निकाह हुआ था। करीब छह माह पहले वह एक बेटी का पिता बना था। थाना प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शर्मा ने बताया कि परिजन की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें