फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अभिषेक कर किया ध्वजारोहण

विज्ञापन
मथुरा। महाराजा श्रीअग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते श्रीअग्रवाल सभा के पदाधिकारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। श्री अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। सुबह अग्रोहा विकास ट्रस्ट एवं अग्रोहा विकास ट्रस्ट महिला समिति द्वारा कटरा कसेरठ बाजार से कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में 108 महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। मां लक्ष्मी जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

कलश यात्रा अग्रसेन चौक पर संपन्न हुई। यहां महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अभिषेक एवं माल्यार्पण किया। कलशयात्रा स्वागत सभा अध्यक्ष महावीर मित्तल, मुख्य संयोजक जयंती अनिल अग्रवाल कान्हा माखन, मुख्य चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल, प्रधानमंत्री चौधरी सुरेश चंद, संगठन मंत्री शशि भानु गर्ग, योगेश गोयल, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल, व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, उद्योगपति प्रमोद कसेरे, गौरशरन सराफ, पराग गुप्ता, मीरा अग्रवाल, मीरा मित्तल ने किया। इससे पूर्व सभा के अध्यक्ष महावीर मित्तल द्वारा कुशक गली स्थित महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन और अग्रवाटिका में ध्वजारोहण, अभिषेक एवं माल्यार्पण किया ।
स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
मथुरा। रविवार को अग्रवाल धर्मशाला होलीगेट पर सुबह 10 बजे हवन, ध्वजारोहण एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल, सुरेशचंद, वीरेंद्र अग्रवाल, चौधरी दीनानाथ अग्रवाल, सतीशचंद बृजवासी, अनिल अग्रवाल, गौरशरन सराफ, बांकेलाल, प्रमोद गर्ग कसेरे, राजेश बजाज, अग्रवाल सभा अध्यक्ष महावीर मित्तल, तिलकद्वार अध्यक्ष महेश बंसल, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मंत्री हेमंत अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, किशोर कुमार अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल ने अग्रकुल प्रर्वतक महाराजा अग्रसेन के चित्रपट के समक्ष द्वीपप्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में चम्पा अग्रवाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल, रमन लाल शोरा वाला पब्लिक स्कूल, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, रतनलाल फूलकटोरी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्री अग्रवाल सभा महिला समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की वंदना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुभाष गर्ग, राज गोयल, अतुल अग्रवाल, नितिन सराफ, रोहित बिंदल, विवेक मित्तल, बनवारी लाल गर्ग, अक्षय गर्ग, लोकेश कसेरे, गोवर्धनदास नीनू थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें