बरसाना। राधाष्टमी पर राधारानी मंदिर में सेवायतों के गुरु के हुए अपमान को लेकर तीन गांवों की पंचायत हुई। इसमें एकमत से निर्णय लिया गया कि गुरु का सम्मान वापस दिलाने के लिए 18 सितंबर को १२ गांवों की महापंचायत की जाएगी।
रविवार को बरसाना के गांव गाजीपुर में राधाष्टमी मेले में सेवायतों के कुल गुरु के साथ पुलिस द्वारा की गई बदतमीजी को लेकर ऊंचागांव, गाजीपुर, संकेत गांव के ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत में सभी ने एक मत होकर निर्णय लिया कि 18 सितंबर को बरसाना क्षेत्र के १२ गांवों की महापंचायत की जाएगी। इसमें गुरुजी के सम्मान को वापस दिलाने को मंथन किया जाएगा। पंचायत में घनश्याम भट्ट, गुलाब प्रधान, शंकर, देवा मुखिया, गंगा श्याम, नत्थी पंडित, गुपाल, लीलाधर, किशन चौधरी, नंदन लाल शर्मा, रामवीर प्रधान, विष्णु शर्मा, पप्पू शर्मा, कन्हैया, यादराम, श्रीचंद प्रधान, शंकर, दुर्गी, लड्डू, तोता सिंह आदि मौजूद थे। संवाद