मथुरा। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सुबह की ट्रेनों ने खूब परेशान किया। महाकौशल, सचखंड, हीराकुंड समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पहुंचीं। ट्रेन संख्या 12189 महाकौशल एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से जंक्शन पर आई। इस दौरान ट्रेनों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को रविवार को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं।
जंक्शन पर आने वाली ट्रेनों की रफ्तार रविवार को थम-सी गई। जंक्शन पर आने वालीं सुबह की ट्रेनों में ज्यादातर लेट थीं। इनमें महाकौशल एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, पुरी–जोधपुर, गोंडवाना एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख गाड़ियां निर्धारित समय से काफी देर बाद पहुंचीं। कुछ ट्रेनों की स्थिति तो ऐसी रही कि यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर बैठकर सिर्फ सूचना का ही इंतजार करना पड़ा। रेल अधिकारियों के अनुसार, देरी का कारण आगमन और ट्रैक पर बढ़ा लोड बताया जा रहा है। ये हाल दोपहर तक रहा। 12724 तेलांगाना एक्सप्रेस 35 मिनट, 12616 जीटी एक्सप्रेस और मालवा 20 मिनट देरी से स्टेशन पहुंचीं।