मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कृष्ण नगरी मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने रमण बिहारी के दर्शन किए। इसके बाद पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज से आशीर्वाद भी लिया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवार सहित बुधवार शाम 7 बजे रमणरेती स्थित आश्रम में ठाकुर रमण बिहारी के दर्शन किए। फिर ब्रह्मांड घाट आश्रम पर यमुना की आरती कर पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और कई विशेषताओं से मथुरा की अपनी एक पहचान है। साथ ही कहा कि अयोध्या, मथुरा, काशी, माया, अवंतिका, पुरी और कांची ये सात नगरियां हैं जो अपनी अस्तित्व की मोक्षदाहिनी हैं। उन्होंने यहां पर करीब 3 घंटे का समय बिताया। इसलिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के 8:30 बजे पट बंद होने से भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन नहीं कर सके। इसलिए वह रात्रि विश्राम के लिए सीधे वेटरनेरी गेस्टहाउस के लिए रवाना हो गए।
अब वह परिवार के साथ बृहस्पतिवार को श्रीबांकेबिहारी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगे। मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यहां मथुरा का पहला दौरा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिनभर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा।