मां कैला देवी मित्र मंडल द्वारा निकली गई कैला देवी की शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज तलहटी से राजस्थान करौली पहुंचे भक्तों ने मां कैला देवी के दरबार में फूलबंगला एवं छप्पन भोग सजाए। मां के दरबार से निकाली गई कलश शोभायात्रा में देवी मां एवं गिरिराज जी के जयकारे गूंज उठे।
तलहटी से भक्तों ने तृतीय कैला देवी उत्सव का शुभारंभ किया है। इसी क्रम में मां कैला देवी मित्र मंडल की ओर से तृतीय कैला देवी फूलबंगला एवं छप्पन भोग दर्शन का आयोजन करौली में कैला देवी के दरबार में किया। राज राजेश्वरी मां कैला देवी को पोशाक अर्पित की। इसके बाद भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कैला देवी उत्सव यात्रा में भक्तों का बरसाना रोड स्थित गोविंदम पैलेस पर स्वागत किया गया। इसके बाद भक्त कैला देवी करौली के लिए रवाना हुए। राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि गिरिराज जी से कैला देवी करौली तक तृतीय यात्रा शुरू हुई है। दो दिवसीय उत्सव में गोवर्धन से 500 भक्त शामिल हुए हैं। इस मौके पर हुकम चंद अग्रवाल, बिन्नू अग्रवाल, बांकेबिहारी सिंघल, राजकुमार अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अंतो अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल, संजू लाला, ओमप्रकाश अग्रवाल, ललकित अग्रवाल, राजू अग्रवाल, विशाल अग्रवाल आदि थे।